दर्जा मंत्री ने किया निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण

दर्जा मंत्री ने किया निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री राजपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ खटीमा में बन रहे चकरपुर पहेनियां बाईपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दर्जा मंत्री ने बाईपास निर्माण की गुणवत्ता सहित निर्माण कार्य की वर्तमान गति व निर्माण कार्य में आ रही परेशानियों के बारे में एनएचएआई के अधिकारियों व निर्माण संस्था के कर्मचारियों से आवश्यक जानकारियां ली। साथ ही विभागीय अधिकारियों को बाईपास को निश्चित समय अवधि तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

वही मीडिया से रूबरू होते हुए दर्जा राज्यमंत्री राजपाल सिंह ने बताया कि खटीमा में चकरपुर पहनिया बाईपास निर्माण सीएम धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उन्होंने खटीमा में बन रहे चकरपुर- पहेनियां बाईपास निर्माण कार्य का एनएचएआई के अधिकारियों व संबंधित निर्माण संस्था के साथ निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में युद्ध स्तर से गुणवत्ता युक्त तरीके से बाईपास निर्माण का कार्य चल रहा है।

एक-दो स्थानों में बिजली के पोलो को हटाने की समस्या है जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उन्हें जल्द हटाने के निर्देश दे दिए हैं।  जिस हिसाब से युद्ध स्तर पर बाईपास निर्माण कार्य चल रहा है 30 जून की अवधि तक निर्माण कार्य निश्चित ही पूरा हो जाएगा। साथ ही बाईपास निर्माण के पूरा होने से जहां टनकपुर खटीमा हाइवे का यातायात बाईपास से सुचारू होगा वही खटीमा नगर में जाम और यातायात की अव्यवथा है भी स्थानीय लोगों को निजात मिलेगी।