

रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम के कपाट आज शुभ लग्न के साथ श्रदालुओं के लिए खोल दिये गये। धाम के कपाट खुलने पर तीर्थ यात्रीयों ने गर्म पानी के कुडं में आस्था की डुबकी लगाई और यमुना दर्शन किये। चार धाम यात्रा के आगाज पर यमुनोत्री धाम में होटल व्यवसायों और घोडा़, खच्चर, डंडी, कभी, वालो के चेहरों पर खासा उत्साह नजर आया।


यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर तीर्थ पुरोहितों ने सरकार से धाम पर चाकचौंध व्यवस्था की मांग उठाई तो दूसरी ओर अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने राज्य को आध्यात्मिक राज्य घोषित करने की मांग प्रधानमंत्री मोदी से की। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत उत्तरकाशी, दीपक विजल्वांण भी मोजूद रहे|



