

रिपोर्टर – मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

ईद-उल-फितर की आज देशभर में धूम है. मस्जिदों में नमाज अदा हो चुकी है. अब लोग सेवइयां बांटकर और खाकर खुशियां मना रहे हैं. रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद आज हरिद्वार में भाईचारे और अमन के पैगाम के तौर पर आज ईद का त्यौहार मना रहे हैं। वही नमाज में कई छोटे बच्चे भी शामिल हुए और उनके चेहरों पर ईद की खुशी साफ नजर आई। बच्चों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई के साथ ही भाईचारे का संदेश दिया।


वही ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शहर से लेकर ग्रामीण तक पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। लोगों ने बताया की वह आज कितनी खुशी से यह त्योहार मना रहे हैं। वही इस दौरान ईदगाह मैं काफी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। और उनके द्वारा अमन की दुआ के साथ ईद की नमाज अदा की गई।



