शांतिपूर्ण तरीके से ईद की पढ़ी गई नमाज, देश में अमन चैन की मांगी दुआएं

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी
स्थान- सितारगंज

सितारगंज में ईद के त्यौहार पर ईद की नमाज ईदगाह में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने बड़े ही अकीदत और उत्साह के साथ अदा की। साथ ही देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। वही लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी|

लोगों ने कहा कि दो वर्ष साल के कोरोना कॉल के बाद ईद की नमाज ईदगाह में पढ़ी गई है, जिसको लेकर बहुत ही खुशी है। वही सुरक्षा की दृष्टि से भी ईदगाह पर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा |