
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

गर्मियां शुरू होते ही वन्यजीवों के सामने पीने के पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। इसलिए वे आबादी क्षेत्रों का रुख करते हैं। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस समस्या से बचने के लिए वन प्रभाग की सभी रेंजो में दर्जनों वाटर होल्स तैयार किए हैं।


साथ ही इनमे पानी भरने की व्यवस्था की जा रही है। जंगली जानवरों की सुविधा के लिए वन विभाग की ओर से कुछ नए वाटर होल्स भी तैयार किए गए हैं।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों की पानी की आवश्यकता और उनकी सुविधा को देखते हुए वाटर मोटर ट्यूबवेल के जरिए पानी के गड्ढों को भरा जा रहा है।



