पौड़ी के विकास मार्ग में घर पर लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-सिद्धांत उनियाल

स्थान -पौड़ी

पौड़ी शहर के विकास मार्ग कॉलोनी स्थित एक महिला वकील बीना देवी के घर में आग की घटना से अफरातफरी मच गई। जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की घटना की जानकारी कालोनीवासियों ने डायल-112 की मदद से फायर पुलिस को दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया

कि आग लगने की घटना उन्हें कंट्रोल रूम से प्रात 6 बजे प्राप्त हुई। इसके बाद अग्निशमन टीम ने मौके पर जाकर घर में लगी आग पर काबू पाने के लिए काफी संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि भवन घन आबादी के बीच घिरा हुआ होने के चलते टीम को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

घर के आस पास सड़क सुविधा नहीं होने के चलते फायर टेंडर के 90 फीट लंबे 10 हौज पाइपों, फायर बॉल और अन्य उपकरणों की मदद से आग की काबू पाया। बताया जा रहा है घर में महीला वकील अकेले रहती थी। प्रथमदृष्टा सुबह पूजा करने के बाद दिये से घर में आग लगना प्रतीत हो रहा है।