गन्ना मंत्री के सामने विधायक ने उठाया घटतौली का मामला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

गन्ना एवम चीनी उधोग मंत्री सौरव बहुगुणा के लकसर शूगर मिल के निरीक्षण के दौरान ख़ानपुर विधायक और उनके समर्थकों ने शूगर मिल में घटतौली ओर किसानों के उतपपीड़न किये जाने के मामले उठाये–

आपको बता दे कि गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा द्वारा शुगर मिल का निरीक्षण किये जाने की सूचना पर ख़ानपुर विधायक उमेश कुमार भी अपने कई समर्थकों के साथ मिल परिसर में पहुच गए–विधायक ने गन्ना मंत्री से मुलाकात की ओर उनके समक्ष शूगर मिल से सम्बंधित किसानों की समस्याए उठाई –उन्होंने बताया कि किसानों की बड़ी समस्या मिल के तोल कांटों पर घटतौली किया जाना है–इसके अलावा किसानों के पीने के पानी और टॉयलेट जैसी सुविधाएं भी भी उन्हें नही मिल रही है-

विधायक के आरोपो पर इसी बीच कुछ किसान नेता भड़क गए और मिल प्रबन्धन पर झुठे आरोप लगाने की बात कहने लगे इसे लेकर विधायक के समर्थक भी गर्म हो गए–दोनो पक्षो में तनातनी हो गई लेकिन कुछ लोगो द्वारा मामले को संभाल लिया गया—इस बीच मंत्री मामले की जाँच कराने का की बात कह कर चले गए–विधायक उमेश कुमार ने कहा कि चंद दलालों के हल्ला मचाने स्व कुछ नही होगा-यदि उनकी शिकायतो पर कार्रवाई नही हुई तो वे उनकी ऐसी की तैसी कर देंगे–