गन्ना एवम चीनी उधोग मंत्री ने किया शुगर मिल का निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

प्रदेश के गन्ना एवम चीनी उधोग मंत्री सौरव बहुगुणा आज लकसर दौरे पर रहे–गन्ना मंत्री बहुगुणा ने सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह ओर गन्ना परिषद के चेयरमेन राजेन्द्र सिंह खेड़ी के साथ लकसर शुगर मिल का निरीक्षण भी किया

इस दौरान ने मिल के अधिकारियों से मिल की प्रतिदिन गन्ना खरीद- पेराई क्षमता ओर चीनी उत्पादन के साथ ही किसानो के गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति की जानकारी मिल व गन्ना विभाग के अधिकारियों से ली–निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया

कि सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनोती सरकारी मिलो की स्थिति ठीक करना है –क्योंकि सरकारी मिलो की खराब हालत के कारण किसानों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है–

किसानों के बकाया भुगतान ओर अन्य समस्याओं को गम्भीरता से लिया जा रहा है- डीएपी खाद की समस्या का भी निराकरण किया जा रहा है–इससे पहले शुगर मिल के महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल ओर अन्य अधिकारियों ने बुके देकर गन्ना मंत्री को स्वागत किया–