
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थन -रूड़की

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की के दौरे पर पहुंचे थे जहाँ उन्होंने पहुचकर पहले तो भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के घर पहुँचकर कन्या पूजन किया और कन्याओ को भोजन भी कराया


जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी जीवनदीप आश्रम में पहुंचे जहां उन्होंने महामंडलेश्वर आचार्य यतींद्रानंद गिरि जी महाराज का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वो आईआईटी परिसर रुड़की में पहुचे जहाँ उन्होंने पहुचकर आईआईटी रुड़की के 175 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

सीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की। उसके बाद आईआईटी के छात्र छात्राओं को संबोधित भी किया। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि रुड़की आईआईटी बहुत ही पुराना और प्रसिद्ध संस्थान है।


रुड़की आईआईटी के पढ़ने वाले छात्र और छात्राओ ने संस्थान का नाम देश ही नही बल्कि विदेशों में भी रोशन किया है। आईआईटी रूड़की के 175 वर्ष पूरे होने पर सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव का आज यहां पर आयोजन किया गया था जिसके कारण इस कार्यक्रम से आने वाले समय मे पर्यावरण के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलेगा।



