दिव्यांग ने उठाई आवाज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – राहुल दुम्का

स्थान – हल्दुचौड

हल्दुचौड निवासी दिव्यांग शंकरलाल ने देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात और उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को उत्तराखंड के कल कारखानों में चार पर्सेंट के आधार पर रोजगार दिया जाए उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार उत्तराखंड के कल कारखानों को 4 पर्सेंट रोजगार दिव्यांगों को देना चाहिए परंतु उत्तराखंड के कल कारखाने इस नियम को मानने को नहीं है तैयार साथ ही उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक कार्यालयों में दिव्यांगों की अनदेखी का आरोप लगाया

और यह भी मांग की की उपनल के माध्यम से दिव्यांगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और अन्य बैंकों से दिव्यांगों को ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है और उन्होंने दिव्यांगों के लिए कई और मांगे भी उठाई पेंशन बढ़ोतरी नहीं हो पाने तथा चौकी और थानों में दिव्यांगों की अनदेखी का भी मुद्दा उठाया इन्हीं सब मांगों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कहा दिव्यांगों की अनदेखी नहीं की जाएगी और उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक कार्रवाई करने का उन्हें आश्वासन दिया