
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

भारत नेपाल सीमा और यूपी से लगे जनपद उधम सिंह नगर खटीमा के गांव सिसैया, बगुलिया, झाऊपरसा, बंधा, बलुवा, खैरानी तथा बनमहोलिया आदि के दर्जनों ग्रामीणों ने खटीमा विधायक भुवन चंद कापड़ी के नेतृत्व में एसडीएम खटीमा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि शारदा सागर डैम में अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से खेतों की फसल पानी में डूबने से बुरी तरह बर्बाद हो गई है। वहीं घर, खेत, फसल व घर का पूरा सामान पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।


बच्चों को स्कूल जाना तथा ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लोग भुखमरी के कगार पर हैं। जलभराव से मगरमच्छ, सांप जैसे अन्य जहरीले जानवरों के निकलने तथा छोटे-छोटे बच्चों का पानी में डूबने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने विधायक भुवन चंद कापड़ी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर डैम का पानी तत्काल बंद कराने की गुहार लगाई है ताकि तत्काल राहत मिल सके। वहीं एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट ने बताया कि डैम में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीण तथा विधायक जी आए थे। इस संबंध में पीलीभीत, बरेली तथा सितारगंज के संबंधित सिंचाई विभाग के एसडीओ को निर्देशित किया गया है कि मौके पर जाकर निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाए ताकि ग्रामीणों का नुकसान ना हो।

वहीं विधायक भुवन चंद कापड़ी ने बताया कि पिछले कई दिनों से शारदा सागर डैम में लगातार पानी भरे जाने से आसपास के गांवों का भारी नुकसान हो रहा है। हजारों एकड़ किसानों की गन्ने की फसल बर्बाद हो चुकी है। लोग काफी परेशान हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ और एसडीएम से बातचीत कर जल्द से जल्द समस्या निवारण के लिए कहा गया है। वहीं उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से नहर तथा डैम की मरम्मत और सफाई न किए जाने से तथा ओवर जलभराव से ग्रामीणों का काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही भविष्य में व्यापक स्तर पर नुकसान और खतरा होने की आशंका बनी हुई है।


