त्योहारों को लेकर थाना अध्यक्ष ने ली सभी धर्मों की कमेटी की मीटिंग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – रिजवान अख्तर

स्थान -गदरपुर

थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक विजेंदर शाह ने आने वाले त्योहारों को लेकर अमन कमेटी बैठक की। बैठक में पहुंचे सभी धर्म के लोगों ने अपने अपने विचार रखते हुए सभी त्योहारों को एक साथ मनाने का आवाहन किया।

बैठक में पहुंचे शराफत अली मंसूरी ने आए दिन शहर में लग रहे जाम के दुरुस्त करने का सुझाव दिया। वही मीटिंग में पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने किसानों की बात रखते हुए कहा कि आग से गेहूं की फसल को बचाने के लिए अग्निशमन की 4 गाड़ियां शहर एवं गांव के नजदीक व्यवस्था की जानी चाहिए।