नवरात्री के अष्टमी के मौके पर माँ के दर पर भक्तो की भीड़

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

चैत्र नवरात्रि को हिंदू धर्म में विशेष माना गया है नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष उपासना का विधान है मान्यता है कि नवरात्रि में मां की पूजा का जीवन में विशेष फल प्राप्त होता हैआज यानि 9अप्रैल को नवरात्रि का आठवां दिन है

आज पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है इसे महा अष्टमी भी कहा जाता है नवरात्र के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है इस दिन मां दुर्गा के इस रूप की पूजा विशेष कल्याणकारी मानी जाती है नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता है इन दोनों दिन लोग कन्या पूजन भी करते हैं

इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है वही आज अष्टमी के मौके पर माता के दर्शन के लिए मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है हल्द्वानी के मंदिरों में श्रद्धालुओं के द्वारा माता के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद माँगा जा रहा है ।