लाल कुआं के विधायक मोहन बिष्ट से ग्रामीणों ने की मंदिर संबंधित समस्या सुलझाने की मांग।

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – राहुल दुम्का

स्थान -गोरापढाव

लाल कुआं विधानसभा के ग्राम फत्ता बंगर गोरापढ़ाव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत समारोह किया गया स्वागत समारोह में गांव के तमाम ग्रामीणों ने और फत्ताबंगर गांव की ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा लोशाली ने अपनी ग्राम सभा की कई अनेकों समस्याओं से अवगत कराया और विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करने को कहा इसमें सबसे मुख्य समस्या प्राचीन शिव मंदिर की रही जिसमें वहां की ग्राम प्रधान श्रीमती रेखालो ने बताया कि गांव के बीच स्थित 100 साल प्राचीन शिव मंदिर जिसमें कई सालों से ग्रामीणों द्वारा पूजा पाठ भंडारे का आयोजन किया जाता है

और यह मंदिर 100 साल से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है और उन्होंने बताया की कुछ लोगों द्वारा उस मंदिर में अवैध रूप से तारबाड किया जा रहा है और मंदिर का कुछ हिस्से को अवैध रूप से अपने कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक से इस मंदिर के सौंदर्यकरण और चार दिवारी करने की मांग उठाई।

इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे ग्रामीणों में ईश्वरी दत लोशाली ,पूरन पांडे, शेखर लोशाली ,बाला दत लोशाली ,भैरव दत्त लोशाली ,ग्राम प्रधान रमेश जोशी ,ग्राम प्रधान रेखा लोशाली , ग्राम प्रधान केशव पंत , सुरेश चंद्र लोशाली ,शेखर लोशाली , विशन दत लोशाली , देवव्रत लोशाली ओम प्रकाश जोशी आदि लोग मौजूद रहे