
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान -रुड़की

रुड़की ब्लॉक के बेल्डा गांव का तालाब का मामला कई वर्षों से चला आ रहा है आपको बता दें के बेल्डा गांव के तालाब पर अतिक्रमण को लेकर भाजपा नेता जगजीवन राम ने कुछ वर्षों पहले एक याचिका उच्च न्यायालय नैनीताल में डाली गई थी जिस पर अधिकारियों एवं पूर्व प्रधान द्वारा मिलीभगत कर खानापूर्ति कर दी गई थी वही अब दोबारा से उसी तालाब का मामला माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष जा रहा है क्योंकि बेल्डा गांव में ब्लॉक के अधिकारी एवं ग्राम प्रधान द्वारा तालाब की साफ सफाई एवं खुदाई को दिखाकर मिलीभगत कर लाखों रुपए का गबन किया गया है


जिसको लेकर बेल्डा गांव के ग्रामीण अधिकारियों के लगातार चक्कर काटने के बाद कोई कार्रवाई न होने के चलते माननीय उच्च न्यायालय क्या दरवाजा खटखटाने को मजबूर हुए हैं आपको बता दें कि जहां एक और देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अतिक्रमण पर लगातार बुलडोजर चलाए जा रहे हैं लेकिन आखिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी तब भी सरकारी भूमि कब जाने वाले माफियाओं पर कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रहे

यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक युवा मुख्यमंत्री है जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताते हुए दोबारा से उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया है लेकिन आमजन अभी भी अधिकारियों के कार्यशैली से नाराज है जिसको लेकर आमजन द्वारा अधिकारियों को लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है जिसको लेकर ग्रामीणों को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है


