पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ नीलेश भरणे ने किया पुलिस को सम्मानित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -ललित जोशी

स्थान -नैनीताल

पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमायॅू मंडल, डॉ नीलेश आंनद भरणे कीअध्यक्षता में मासिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया है।गोष्ठी में अपराध स्थिति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के अतिरिक्त जनपदों में लम्बित विवेचनाधीन अभियोग, वांछित अपराधी, बरामदगी, गिरफ्तारी, सम्मन वारण्टों की तामीली, मालखानों में मालों के निस्तारण एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई ।

गोष्ठी में डॉ भरणे ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए सी0एम0 हैल्प लाईन/ऑनलाईन प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाये।

इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ नीलेश भरणे ने जनपदों से चुनाव के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 6 जनपदों के लगभग 100 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया
इन सभी पुलिस कर्मियों को

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
इस दौरान कुमाऊँ मंडल के 6 जिलों के पुलिस अधिकारी
जिसमें पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल, मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर, अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर, देवेन्द्र पींचा, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत एवं लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ उपस्थित रहे।