
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- बाजपुर

बाजपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा वर्कर्स ने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के मांगे पूरी किए जाने की मांग की। बता दें कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों और फेडरेशनो के संयुक्त आह्वान पर देशभर में 28 और 29 मार्च को देशभर की आशा वर्कर्स और स्कीम वर्कर्स हड़ताल कर रहे हैं। इसी के चलते बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा वर्कर्स ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा वर्कर्स ने भारत सरकार से आशा वर्कर्स को नियमित करने और न्यूनतम 26 हजार रुपये वेतन लागू करने, आशा वर्कर्स को सेवानिवृत्त होने पर पेंशन दिए|


जाने समेत 12 सूत्रीय मांग की। इस दौरान आशा वर्कर्स ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्ष 2021 में आशा वर्कर्स के लिए जारी किए गए शासनादेश को लागू करने की मांग की। इस दौरान आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा कि आशा वर्कर्स और स्कीम बरकत के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है| उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स ने हमेशा फ्रंट लाइन में रहते हुए कार्य किया है| लेकिन आशा वर्कर्स की मांगों को हमेशा अनसुना किया जा रहा है| जिसे आशा वर्कर्स बर्दाश्त नहीं करेंगी।


