बैरागी कैंप स्थित विद्यार्थी शिक्षा विकास केंद्र पर पहुंची ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बच्चों संग बाटी खुशियां

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार के बैरागी कैंप  स्थित शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क विद्यार्थी शिक्षा विकास केंद्र पर गरीब बच्चों के संग खुशियां बांटने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार अनीता भारती बच्चों के बीच पहुंची । ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया साथ ही बच्चों के बीच रहकर बच्चों को शिक्षा संबंधित उपहार भी दिए ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने कहा कि ऐसे बच्चों को शिक्षित करने का जो कार्यभार विद्यार्थी शिक्षा विकास केंद्र के द्वारा किया जा रहा है ।

यह सराहनीय कार्य है क्योंकि इन बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षित करने का कार्य समिति के द्वारा किया जा रहा है यह एक शिक्षित समाज को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा और इन बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने में भी सार्थक साबित होगा उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच आज पहुंचने के बाद इन बच्चों की मदद करने का जो मौका मिला है मैं इस से कभी पीछे नहीं हट होगी और इन बच्चों के लिए जो भी संभव मदद हो सकेगी वह मदद भी की जाएगी ।