होली के त्यौहार पर महंगाई के कारण बाजार में पसरा सन्नाटा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में होली पर्व को लेकर व्यवसाई अपनी दुकानों को सजाने संवारने में जुटे हुए हैं। वहीं कुछ व्यवसाई अपनी दुकानों को भव्य तरीके से सजाकर ग्राहकों का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि खटीमा नेपाल सीमा से लगा हुआ है जिसके चलते समय-समय पर होने वाली तीज त्योहारों में बाजारों में काफी भीड़ भाड़ देखने को मिलता है। लेकिन इस बार बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई की कारण ग्राहक बाजार में आने से कतरा रहे हैं।

इसका खास कारण यह भी है कि चाइनीज सामान सस्ते दरों पर मिल जाया करता है लेकिन  इस बार बाजार में चाइनीज सामान लगभग गायब है। वहीं एक दुकानदार विपिन रस्तोगी ने बताया कि चाइनीज सामान इस बार बाजार में नहीं है हम लोगों ने स्वदेशी सामान रखा है जो काफी महंगा है जिसकी वजह से कोई ग्राहक सामान खरीदने को तैयार नहीं है। रंग गुलाल पिचकारी होली का सामान काफी महंगा होने के कारण बाजार में काफी सन्नाटा पसरा हुआ है। हम लोगों का जमा पूंजी भी निकल पाना संभव नहीं है।