
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

रंगों का त्यौहार होली आ गया है | हरिद्वार देहांत के बाजार में होली के सामानों की भरमार दिखाई दे रही है| हर तरफ अनेक रंग और अबीर गुलाल के साथ विभिन्न डिजाइनों की पिचकारियां भी नजर आ रही है| दो साल बाद क्षेत्र में होली का उल्लास और रौनक नजर आ रही है | इसकी बड़ी वजह यह भी है कि एक तो कोरोना महामारी की प्रकोप कम हो गया है दूसरे चुनावी प्रक्रिया भी सम्पन्न हो गई है|


इस पर रंगों के दुकानदार कुलदीप गोयल कहते है कि इस बार एक मौसम अच्छा है दूसरे कोरोना का प्रकोप भी लगभग खत्म से हो गया है| इसलिए होली का खास माहोल है ग्राहक भी आरहे है| इस बार भगवा रंग और गुलाल के साथ ही मोदी मास्क की भी अच्छी बिक्री हो रही है| ग्राहक अमित चौधरी और सभासद सचिन कुमार कहते है कि होली रंगों के साथ ही भाईचारे ओर एकता अखंडता को बढ़ावा देने वाला त्योहार है, इस बार तीन साल पहले जैसा होली का उल्लास नजर आ रहा हैं|


