नरमू से जुड़े रेलवे अधिकारी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, एनपीएस रद्द करने की मांग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – हल्द्वानी

एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) से जुड़े रेलवे अधिकारी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली व नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) रद्द करने की मांग की। सोमवार को नरमू के काठगोदाम शाखा के अध्यक्ष आरके वर्मा के नेतृत्व में अधिकारी कर्मचारियों के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरके वर्मा ने कहा की एक तरह सरकार अलग अलग तरीके से रेलवे का निजीकरण करने में लगी है|

वहीं कर्मचारियों के हितों पर भी कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इन नीतियों के खिलाफ नरमू एकजूट होकर संघर्ष करेगा। कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरकार को तुरंत पूरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए साथ ही एनपीएस को बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को तेज करेंगे। इस दौरान शाखा मंत्री अभिषेक सिन्हा, उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना, चयन रॉय, रोहन, अमिताभ कश्यप, ब्रजेश चतुर्वेदी, मलखान मीना, उमेश, अमृत कुमार, चन्द्रमणि तिवारी आदि मौजूद रहे।