
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर संदीप चौधरी

स्थान-रूड़की

रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा जीत की हैट्रिक लगाने के बाद पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान बत्रा ने कहा कि उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग पार्टी हाईकमान से की है। प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगर रुड़की से चुनाव लड़ना चाहें तो वह उनके लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।


इस दौरान उन्होंने रुड़की की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया है उसके लिए तहे दिल से आभारी है। उन्होंने कहा कि रुड़की को ग्रीन सिटी मॉडल सिटी बनाने के लिए पूरे प्रयास की जाएगी जो भी विकास कार्य हैं उनमें तेजी लाई जाएगी।

प्रदीप बत्रा दें साफ तौर से कहा कि रुड़की का विकास करना ही उनका मकसद है जिस उम्मीद के साथ रुड़की की जनता ने उन्हें अपना वोट दिया है वह उस पर खरा उतरेंगे। प्रदीप बत्रा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत की बदौलत ही उत्तराखंड में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है|


जिसमें पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से प्रदेश में विकास को आगे बढ़ाया जनता ने उसी पर मोहर लगाई है। अगर पुष्कर सिंह धामी रुड़की से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उनके लिए वह अपनी सीट भी छोड़ने के लिए तैयार है। एक सवाल के जवाब में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार जो भी दायित्व या जो भी जिम्मेदारी उन्हें देगी उसे बखूबी निभाएंगे।



