
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

शनिवार को तहसील रूड़की क्षेत्र के मरगूबपुर डेरा ग्राम में हाइकोर्ट के आदेश पर शासन व प्रशासन की टीम पहुँची और अतिक्रमण पर कार्रवाई की। शासन प्रशासन की टीम के साथ पुलिस फोर्स व पीएसी के जवान भी मौजूद रहे। साथ ही हाईकोर्ट के आदेश पर चिन्हित किए हुए अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा हटवाया गया।


दरअसल बढ़ेडी राजपूतान से लक्सर रोड का चौड़ीकरण होना था जिसको लेकर हाइकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम ने कुछ महीने पहले अतिक्रमण को चिन्हित कर निशान लगा कर ग्रामीणों को खुद अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे लेकिन ग्रामीणों ने अतिक्रमण नही हटाया। शनिवार को शासन प्रशासन की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और जेसीबी द्वारा चिन्हित किए हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटवाया।

वही रूड़की तहसीलदार चन्द्रशेखर ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के एक्सन प्रवीण कुमार ने बताया कि लक्सर रोड़ का चोड़ीकरण होना है जिसे लेकर लोगो को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये थे लेकिन लोगों ने नही हटाया इसलिए आज जेसीबी द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।



