
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार के ब्लॉक बहादराबाद के पंचपुरी गाँव गढ़मीरपुर में डॉ. बी आर ए अंबेडकर इण्टर कॉलेज गढ़मीरपुर मे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इस कालेज में शिकायतकर्ता के अनुसार फर्जी नियुक्तियां एवं अनुदान समाप्त करने के आदेश जारी हो गए हैं।


बता दें कि इस कॉलेज में एक व्यक्ति को फर्जी प्रबंधक दिखाकर उसके नाम और सिग्नेचर का गलत इस्तेमाल करते हुए सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाते हुए इस कॉलेज में फर्जी नियुक्तियां और फर्जी तरीके से उत्तराखंड सरकार से अनुदान लिया गया था जिस पर शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद उत्तराखंड शासन अलर्ट हुआ और एसआईटी जांच के लिए टीम गठित की गई थी| फर्जी नियुक्ति मामले में कई लोगों को जेल भी जाना पड़ा और मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन शासनादेश के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार ने यह फर्जी नियुक्तियों एवं अनुदान के संबंध में कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।

वहीं शिव प्रसाद सेमवाल मुख्य शिक्षाधिकारी हरिद्वार ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ बी आर ए अंबेडकर इंटर कॉलेज गढ़ मीरपुर के मैनेजमेंट ने कूट रचना के आधार पर एक गलत तरीके से यह नियुक्तियां और अनुदान हासिल किया है जिस के संबंध में यह लोग 120 बी और 420 संगत धाराओं में जेल भी जा चुके हैं| उन्होंने कहा कि फर्जी नियुक्ति मामले में एसआईटी ने जांच में पाया है कि शासन और मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से किसी भी एक्सपर्ट कमेटी के द्वारा इन नियुक्तियों का सिलेक्शन नहीं किया गया है इसलिए यह नियुक्तियां भी निरस्त की जायेगी।


मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस कॉलेज को भी पूर्ण तरीके से बंद किया जाएगा और मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस आईडी और नाम के आधार पर कॉलेज को दोबारा संचालित नहीं किया जा सकता।


हालांकि जो बच्चे फिलहाल इस कॉलेज में पढ़ रहे हैं तो उनके भविष्य पर चिंता करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बोर्ड को इस संबंध में सूचना जारी की जाएगी और बच्चों के भविष्य के साथ किसी तरह का कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा और उनके लिए जो भी शिक्षा व्यवस्था होगी वह कर दी जाएगी और बाद में हमारे खंड शिक्षा अधिकारी और अन्य कर्मचारी के माध्यम से सूचना जारी की जाएगी कि इस कॉलेज का संचालन पूर्ण तरीके से बंद कर दिया गया हैl


