
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – राहुल दुमका

स्थान – लालकुआं

लालकुआं शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह कोतवाली के नजदीक ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है| ताजा मामला लालकुआं कोतवाली के ठीक सामने से कहा है जहां पर एक चोर ने एक दुकान पर धावा बोलते हुए दुकान के अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया और फरार हो गया पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई| फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है इधर शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।


शहर में चोरी की वारदात निरंतर बढ़ती जा रही है विगत दिनों में चोरी के कई मामले सामने आए हैं| जिसमें चोर अपने साथ नगदी सहित सामान ले जाने में सफल भी हुए हैं, फिलहाल पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं| वही एक बार फिर अज्ञात चोर ने कोतवाली के ठीक सामने रामधन अरोड़ा की किराने कि दुकान को निशाना बनाया, उक्त चोर दुकान में रखी हजारों की नगदी पर हाथ साफ करने में सफल हो गया |

वहीं दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है| पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इधर शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।



