खानपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के सर सजा जीत का ताज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – संदीप कुमार   

स्थान – रूड़की/ख़ानपुर

लक्सर क्षेत्र की खानपुर विधानसभा से में जहाँ खानपुर से निर्दलीय प्रत्याशी वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार के सर जनता ने जीत का सेहरा बांध दिया है और उंन्होने जीत का परचम लहराया है।

खानपुर विधानसभा में चार बार के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का टिकट कट जाने पर बीजेपी ने उनकी पत्नी रानी देवयानी को बीजेपी से टिकट देकर बड़ा दाँव खेला था। वहीं बसपा ने रविंद्र पनियाला को चुनाव मैदान में उतार कर यह मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया था।

लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने कांटे की टक्कर में अपनी जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी इस जीत को जनता की जीत बताया और कहा कि जनता बदलाव चाहती थी और खानपुर की जनता ने बदलाव कर उन्हें यह मौका दिया है। उंन्होने कहा कि वो पुरी तरह से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।