मतगणना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली हुई बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर : अज़हर मलिक

स्थान : बाजपुर

बाजपुर कोतवाली में कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजपाल ने मतगणना के उपरांत क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अराजकता फैलाने वाले लोगों पर कार्यवाही करने की बात कही। बता दें कि 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद 10 मार्च को मतगणना होनी है।

मतगणना से पूर्व पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है इसी के चलते बाजपुर कोतवाली में कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजपाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में क्षेत्र के सभासद और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इस दौरान कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजपाल ने ग्राम प्रधान और सभासदों से मतगणना के उपरांत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनवाने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान कोतवाल भूपेंद्र सिंह ब्रजबाल ने अराजकता फैलाने वाले लोगों पर कार्यवाही करने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि अभी प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे में आदर्श आचार संहिता का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है। जिसके चलते लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की जा रही है।