भगवानपुर पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955             

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- भगवानपुर (रूड़की)

रूड़की की थाना भगवानपुर पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ दो शातिर चोरों को दौड़बसी तिराहे से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि भगवानपुर थाना पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने ट्रक चुरा कर बेचने जा रहे दो बदमाशों को धर दबोचा वहीं पुलिस ने बदमाशो द्वारा चोरी किया गया ट्रक भी बरामद किया है।

थाना भगवानपुर में ट्रक स्वामी मनजीत सिंह लक्ष्मी लोजिस्टिक्स ने 6 मार्च को तहरीर देकर बताया था कि उसका ट्रक 407 मोहल्ले के बाहर ही  खड़ा था जिसको अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया है।  पुलिस को जैसै ही इस घटना की जानकारी हुई तो पुलिस तुरन्त ही अज्ञात चोरों की  धरपकड़ में जुट गयी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर देवबन्द से सुमित उर्फ मांगा व अमन पुत्र साहब सिंह निवासी इब्राहिमपुर  को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि दोनो दोस्त हैं और अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने ट्रक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों बदमाशो ने ट्रक की पन्नी ऊपर के पल्ले पहले ही इधर उधर कर दिये थे। पुलिस ने दोनों बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है वहीं  पुलिस दोनों बदमाशो का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।