पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार की लापरवाही से दर्जनों लोग हुए दुर्घटनाग्रस्त

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही आम जनता को भारी पड़ रही है। खटीमा में मेला घाट रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क के गड्ढों को भरने के लिए सड़क पर डाली गई बजरी में घुसकर फिसलने से 2 दिनों के अंदर एक दर्जन से ज्यादा एक्सीडेंट हुए । वहीं दो व्यक्ति बुरी तरह घायल होने के कारण हायर सेंटर रेफर हुए ।

बताते चलें उधम सिंह नगर जनपद की नेपाल सीमा से लगे मुख्यमंत्री की खटीमा विधानसभा में मुख्यमंत्री के गांव नगरा तराई को जाने वाले मेलाघाट रोड पर गड्ढों को भरने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क के किनारे जगह-जगह पर बजरी डाली गई है। सड़क किनारे डाली गई, यह बजरी आये दिन आम जनता के लिए दुर्घटनाओं का का सबब बनती जा रही है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा बजरी के ऊपर लाल झंडी नहीं लगाई गई है | जिसके चलते 2 दिन के भीतर एक दर्जन से ज्यादा लोग बजरी में घुसने के कारण बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। वहीं कल रात को झनकईया थाने के सिपाही मुबारक अली बजरी में फिसलने के कारण बुरी तरह घायल हो गए। जिनको सरकारी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया |

जहां उनका हाथ टूटने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं स्थानीय पूर्व क्षेत्र पंचायत माधव चंद ने बताया कि पीडब्ल्यूडी और उनके ठेकेदार की घोर लापरवाही के चलते यह दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया का कहना है कि उनके द्वारा जहां-जहां मरम्मत का काम चल रहा है उन जगह ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि जो भी मटेरियल डाला जाए | वह सड़क के बाहर डाला जाए और उस पर लाल झंडी लगाई जाए।