बिती रोज हुई बारिश ने किसानों की लहलहाती फसलों को किया बर्बाद

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

बारिश का कहर एक बार फिर किसानों पर आफत बनकर टूट रहा है इस बार किसानों की खड़ी हुई लहलहाती सरसो की फसल बारिश की भेंट चढ़ गई है। किसानों को जंहा इस फसल से मुनाफे की उम्मीद थी वहीं इस बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है|

उत्तराखंड में बिती रोज हुई बारिश ने किसानों को बेहद परेशान कर दिया है, सरसो की फसल पूरी तरह पकी हुईं है और कटाई भी होनी शुरू हो गई है| वहीं बारिश की वजह से सरसो  की फसल को भारी नुकशान हुआ है, जिसको लेकर किसान बेहद परेशान है। और भुखमरी की कगार पर है |

कटी हुई फसल में बारिश का पानी भर गया है जिसकी वजह से किसानों को सरसो के गलने का खतरा बना हुआ है। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में मौसम की मार किसानों की परेशानियों को लगातार बड़ा रही है आलम यह हो चला है की किसान कर्जदार बनता जा रहा है वहीं किसानों की उम्मीद अब सरकार से लगी है |