

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – पिरान कलियर

रूड़की तहसील में अपने कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण परमिंदर सिंह डोभाल ने की प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 7 जनवरी 2022 को नौशाद पुत्र बशीर निवासी ग्राम तेलीवाला थाना पिरान कलियर ने तहरीर देकर बताया कि 6 जनवरी की रात मोटरसाइकिल सवार द्वारा उसे व उसके दोस्त को तमंचा दिखाकर मोबाइल फोन 10000 रुपए की नकदी लूट लिए| कलियर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया | 26 फरवरी 2022 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी दबिश के दौरान पुलिस ने अंकित पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला ढाका थाना गंगोह जनपद सहारनपुर,शालू खान पुत्र सलीम निवासी गंगोह को गिरफ्तार किया| जिनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल घटना में इस्तेमाल की गई, मोटरसाइकिल बरामद हुई।


इसके साथ ही रवि उर्फ पुत्र धन प्रकाश उर्फ कालू निवासी मोहल्ला टकान गंगोह, मोनू कुमार प्रदीप कुमार निवासी उपरोक्त को धनौरी स्थित तिरछा पुल के समीप से गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा लूटा गया फोन और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपने घर से हरिद्वार राजा बिस्कुट चौक के समीप जन सेवा केंद्र को लूटने आए थे| जिसके लिए उन्होंने किराए की सेंट्रो कार ली थी, लेकिन वह जन सेवा केंद्र को नहीं लूट पाए। उसी शाम सिडकुल से वापस लौटते समय बहादराबाद पीठ बाजार से सानू और मोनू ने एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर चोरी की और बाइक अंकित व रवि को दे दी और रास्ते में बाइक सवार दोनों युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया और पैसे को आपस में बांट लिया। आरोपियों के खिलाफ सहारनपुर जिले के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में पिरान कलियर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक नरेश कुमार, कॉन्स्टेबल सोनू कुमार, कॉन्स्टेबल अवतार सिंह,भूपेंद्र सिंह,विनोद कुमार, मनीषा और हेड कांस्टेबल अहसान शामिल रहे।


