एसडीएम आवास के गेट पर भाकियू कार्यकर्ता टिकैत ने दिया धरना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – जसवीर सिंह
स्थान – लक्सर

लक्सर के मौहल्ला केशवनगर पूर्वी में कालोनी की दीवार तोड़े जाने को लेकर भाकियू कार्यकर्ता एसडीएम से मिलने उनके आवास पहुंच गए। एसडीएम के कार्यालय में मिलने की बात से नाराज कार्यकर्ता आवास के मेन गेट पर धरने पर बैठ गए।

बता दे कि लक्सर के वार्ड 11 केशवनगर पूर्वी में चारों तरफ से दीवारों से घिरी कालोनी है। इसमें बीस से अधिक लोगों के मकान हैं, जिनमें कई भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ता हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं संग कालोनी के लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को बताया कि उनकी कालोनी की दक्षिण की दीवार से सटी नई कालोनी अभी बन रही है। इसके मालिक उत्तर प्रदेश के रसूखदार लोग हैं। उन्होंने उनकी कालोनी की चारदीवारी व चारदीवारी से सटे मकान की दीवार तोड़कर अपनी कालोनी का रास्ता बना लिया है।

तोड़फोड़ का विरोध करने पर वे हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला सिविल का बताते हुए उन्हें एसडीएम से आदेश कराने की बात कहकर भेज दिया। भाकियू कार्यकर्ता एसडीएम आवास पहुंचे, परंतु एसडीएम ने आवास के बजाय कार्यालय में मिलने की बात कही। इससे नाराज कार्यकर्ता गेट पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एसडीएम कार्यालय पहुंच गए और भाकियू कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को वहीं बुलाकर बात की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जहां नई कालोनी बन रही है, वो जमीन काश्त की है। उसका लैंड यूज भी अभी नहीं बदला है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने उन्हें जानकारी दी कि दीवार नगरपालिका प्रशासन ने तुड़वाई है। एसडीएम ने उन्हें नगरपालिका के अफसरों से बात करने की सलाह देकर लौटा दिया।