बसेड़ी गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, रहस्यमई बीमारी से ग्रसित पीड़ित परिवार का जाना हाल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान  – लक्सर

लक्सर के बसेड़ी गांव में एक परिवार में रहस्यमई बीमारी का मामला मीडिया में उछला तो लक्सर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया | स्वास्थ्य विभाग आनन-फानन में बसेड़ी गांव पहुंचा जहां बच्चों की जांच की गई, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में लोगों से बात की और लोगों को समझाया ।

वहीँ मामले में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल वर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि यह बीमारी जेनेटिक प्रॉब्लम है जिसका कोई निराकरण नहीं है यह बीमारी उन लोगों के बच्चों को होती है जो बिना गोत्र व वंश बचाए अपने बच्चों की शादी कर देते हैं |

जिसके बाद इस बीमारी का आना स्वाभाविक माना जाता है ऐसा बहुत ही कम मामलों में पाया जाता है इस बीमारी में ज्यादातर बच्चे स्वस्थ पैदा होते हैं लेकिन 5-6 वर्ष की उम्र होते ही उनके हाथ पैरों में बीमारी पैदा हो जाती है जिसका कोई इलाज नहीं है इस बीमारी में कई बच्चों की मौत तक हो जाती है ।