सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे सीएम धामी, माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन कर भोलेनाथ को चढ़ाया जल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे | जहां उन्होंने माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन कर भोलेनाथ को जल चढ़ाया और हर-हर महादेव के स्वरों से सरोवर नगरी को गुंजायमान कर डाला। इससे पहले धामी घोड़ाखाल गोल्ज्यू के मंदिर भी गये जहां उन्होंने शीश नवाया। अपनी जीत व पार्टी की जीत के प्रति आशीर्वाद माँगा।

वहीं उन्होंने माँ नयना देवी मन्दिर के साथ साथ पाषण देवी मंदिर में भी मथा टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अनोपचारिक वार्ता के दौरान कहा भाजपा जनता के समर्थन से 60 से अधिक सीटे जीतेगी। पुरानी पेंशन योजना के मामले में मंथन किया जा रहा है जिसका निर्णय बाद में लिया जायेगा। धामी ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसके बाद भी संगठन ने अनुशाषित होकर चुनाव लड़ा। भीतरघात की कोई शिकायत नहीं है।

इस मौके पर नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य, मुख्यमंत्री के पी आर ओ दिनेश आर्या, मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट ,डॉ अनिल कपूर, मनोज जोशी, प्रकाश, समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।