

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – गिरीश चंदोला
स्थान – थराली
जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने गुरुवार को अचानक थराली पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल का ओचक निरीक्षण किया |


जहाँ जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था और पिछले 7 माह से बन्द पड़ी एक्सरे मशीन को लेकर नाराजगी जताते हुए जमकर फटकार भी लगाई और निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चमोली अस्पताल ओपीडी, फार्मेसी और वार्डो की स्थिति का जायजा लिया |


वहीं जिलाधिकारी चमोली के इस निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली कुड़ियाल भी मौजूद रहे| जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने थराली स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निरीक्षण में पाई गई,


कमियों को दूर करने के साथ ही मुख्यचिकित्साधिकारी चमोली को थराली स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन की व्यवस्था दुरस्त करने के भी निर्देश दिए |


