कोविड के कारण 2 सालों से बंद कांवड़ यात्रा हुई शुरू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- नरेश तोमर
स्थान- हरिद्वार
पिछले 02 सालों से कोरोना के कारण बंद रही कांवड़ यात्रा इस बार खोल दी गई है। जिसके चलते इस समय फाल्गुन मास में चलने वाली कांवड़ यात्रा हरिद्वार से चल रही है।

जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। वहीं एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने कांवडियो की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।

साथ ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महानिर्वाणी के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने इसे भगवान शिव की महिमा बताया | उन्होंने कहा कि शिव ही प्रारंभ है और शिव अंत |हरिद्वार भगवान शिव की नगरी है और अब करोना का अंत होने जा रहा है | इस बार शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर पर विशेष आयोजन भी किया जायेगा |