अवैध खनन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाई

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी   

उत्तरकाशी जनपद के तहसील डुण्डा के ग्राम अस्तल के खनन पट्टा क्षेत्र में राजस्व विभाग से तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान व भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई से भू- वैज्ञानिक उप निदेशक दीपेन्द्र चन्द द्वारा औचक छापेमारी की गयी|

औचक छापेमारी के दौरान खनन पट्टा धारक लक्ष्मण सिंह परमार भागीरथी नदी में ग्राम अस्तल में खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर अवैध खनन करते हुए तथा पॉकलैण्ड का उपयोग करते हुए पाये गये|

निरीक्षण टीम द्वारा पट्टा धारक लक्ष्मण सिंह परमार पर कुल रुपये 8,95,572 का अर्थ दण्ड आरोपित किया गया| जिसमें से खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर 1609 घनमी0 अवैध खनन पर रुपये 4,95,572 तथा पौकलैण्ड उपयोग पर रुपये 4,00,000 का अर्थदण्ड लगाया किया गया है|