रामनगर और सल्ट कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जीत का दावा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

रामनगर सीट एक हॉट सीट रही हैं रणजीत सिंह रावत ने रामनगर में पांच साल मेहनत कर कांग्रेस को मजबूती से खड़ा किया था लेकिन रामनगर में कांग्रेस में चली उठापटक को देखते हुए महेंद्र सिंह पाल को रामनगर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करते हुए,

रणजीत सिंह रावत को सल्ट से अपना प्रत्याशी घोषित किया लेकिन राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले रणजीत सिंह रावत के नृतेत्व में ही महेंद्र पाल ने चुनाव लड़ा हैं। रामनगर की जनता का भी भरपूर समर्थन मिला।

आज मालधन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करने पहुँचे महेंद्र सिंह पाल ओर रणजीत सिंह रावत दोनों ने जितने की ताल ठोकते हुए कहा कि जनता ने हमे भरपूर प्यार दिया है। हम भारी बहुमत से जीत रहे है। रामनगर सहित मालधन में चौमुखी विकास होगा।