

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के भोगपुर डेम इलाके में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब बनाने वाली भट्टियों को तोड़कर नष्ट किया गया| आपको बता दें, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के आदेशों के बाद प्रशासन नशे के कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए हर सफल प्रयास कर रहा है ,


और जिले भर में समय समय पर कार्यवाही भी की जा रही है| प्रसाशन पूरी तरह से चौकस है तथा अवैध गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक काशिपुर चन्द्रमोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा जसपुर के भोगपुर डेम जंगल में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बनाने वाली भट्टियों को तहस-नहस किया गया।

वहीं कोतवाल जसपुर जगदीश देउपा ने बताया पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत भोगपुर जंगल मे मौके पर 15 हजार लीटर लहन तथा कई भट्टियों को नष्ट किया गया है साथ ही । उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



