खाद्य विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर किया निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता-मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

त्यौहारी सीजन के आते ही मिलावट खोर खासे सक्रिय हो जाते है जिससे जनता की सेहत पर व्यापक असर पड़ता है| हालांकि खाद्यय सुरक्षा विभाग समय – समय पर ऐसे मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाता रहता है|

इस दौरान खाद्यय सुरक्षा विभाग के डिप्टी कमिश्नर आर.एस.कठैत के नेतृत्व में हरिद्वार के कई खाद्यय प्रतिष्ठानों पर औचक छापा मार निरीक्षण किया| वहीं एक बेकरी में गंदगी पाये जाने और मौके पर फूड लाइसेंस ना दिखाई जाने पर उसे जनहित में अग्रिम आदेश तक बंद करने के निर्देश भी दिये|

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि हरिद्वार की कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों से खाद्य पदार्थो के सेम्पल लेकर गुणवत्ता जांच के लिये भेजे जा रहे है और अगर ये सेम्पल फेल पाये जाते है तो प्रतिष्ठानों के विरुद्ध वाद दायर करने सहित आगे की कार्यवाही भी की जायेगी | साथ ही उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी करने पर जनता की सेहत से खिलवाड़ बिल्कुल नही होने देंगे |