कुआंखेड़ा गांव में हुए हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खटीमा कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में पुलिस ने घर के पास एक गड्ढे में एक लाश बरामद की थी। मृतक की पहचान भागीरथ राणा के रूप में हुई जो कुआं खेड़ा गांव का ही निवासी था। खटीमा पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक भागीरथ राणा की पत्नी राजनंदनी का गांव के ही एक युवक संकेत राणा के साथ प्रेम प्रसंग था।

पुलिस ने संकेत राणा को पकड़कर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि भागीरथ राणा को उसके और राजनंदनी के बीच संबंधों का पता चल गया था। इसलिए दोनों ने मिलकर भागीरथ राणा की हत्या कर उसके शव को गांव के बाहर नहर के किनारे गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने मृतक भागीरथ राणा की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी राजनंदनी और उसके प्रेमी संकेत राणा को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए दोनों हत्या आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों हत्या आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।