

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- राहुल दुमका

स्थान- लालकुआं

लालकुआं में नैनीताल काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने प्रदेश में काग्रेंस पार्टी की जीत की उम्मीद जताते हुए दावा किया कि सूबे की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है और आगामी 10 मार्च को कांग्रेस को करीब 48 सीटों पर विजयी मिलेगी जिसके बाद प्रदेश में काग्रेंस की सरकार बनेगी| उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत होने पर मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा और उनका निर्णय सभी को स्वीकार्य होगा ।


यहाँ एक निजी कार्यक्रम में लालकुआं पहुंचे काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है और प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है उन्होंने दावा किया कि आगामी 10 मार्च को कांग्रेस को 48 सीटों पर विजयी मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब जनता बदलाव चहती है भाजपा सरकार के कुशासन से जनता हो त्रस्त चुकी हो है और इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिला है जिसके बल पर प्रदेश में काग्रेंस कि सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कुशासन और गलत नीतियों से जनता त्रस्त थी पांच साल किसान, मजदूर युवा,व व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग परेशान रहा महंगाई , बेरोजगारी चरम पर है पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की बयार चली है तथा इस बार मार्च में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी ऐ उन्हें उम्मीद है उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आपस में लड़ रहे हैं इसे पता चलता है कि वह अपनी हार मान चुके हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता वापसी में दूर तक नहीं है।



