

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- वसीम अहमद

स्थान -जसपुर

विधान सभा चुनाव से एक दिन पहले 13 फरवरी की रात में जसपुर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर वन गांव में दो गुट भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हो गए थे जिसके बाद मौके पर दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ गया था जिसमे दोनों पक्षो की तरफ से तहरीर दी गई थी जिसके बाद कई लोगो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था |


वही पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक पक्ष के दो लोगो की गिरफ्तारी की गई है वही कोतवाल जसपुर जगदीश देउपा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के बेटे सिद्धार्थ सिंघल द्वारा 9 लोगो के खिलाफ नाम दर्ज ओर 15 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमे 2 लोगो की गिरफ्तारी की गई है और जो बचे हुए है उनके खिलाफ भी जल्द ही कार्यवाही की जाएगी


