

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर है धामी ने हरिद्वार जगजीतपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है |


उन्होंने कहा यह मेडिकल कॉलेज का पहला एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक 2023 अगस्त में तैयार हो जाएगा और 2024 में मेडिकल कॉलेज तैयार हो जाएगा| यह मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा और हरिद्वार के विकास में अहम योगदान देगा |

पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बने जा रही है और उन्होंने पार्टी ने किसी भी तरह की नाराजगी होने से इनकार करते हुए सभी लोगों से अपनी बात को पार्टी फोरम पर रखने की बात कही है। इसके साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री हरिहर आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की |



