पुलिस कार्यप्रणाली से नाखुश भाजापा प्रत्याशी समर्थकों के साथ करेंगे धरना प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान : जसपुर

जसपुर  के रामनगर बन में 6 दिन पूर्व हुआ विवाद मामला। एक बार फिर तूल पकड़ता नज़र आ रहा हे। इस मामले मे भाजापा प्रत्याशी व पूर्व विधायक डाक्टर शैलेन्द्र मोहन सिंघल की और से। दर्ज कराये गये मुकदमे मे गिरफ्तारी की कार्यवाही ना होने और पुलिस कार्यप्रणाली से नाखुश डॉक्टर सिंघल 22 फ़रवरी को अपने हजारों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुरानी नगर पालिका सब्जी मंडी चौक में धरना प्रदर्शन करेंगे ।

साथ ही कांग्रेस विधायक की कथित बदसलूकी और अभद्र व्यवहार की वीडियो एलईडी के माध्यम से जनता को दिखाएंगे। अपने कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को 13 फरवरी  की देर रात्रि को ग्राम रामनगर वन में मतदाताओं को पैसे बांटने की सूचना मिली थी।

गांव में पहुंचने पर कांग्रेस विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां खड़े थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर कांग्रेस विधायक ने गाली- गलौच करते हुए उनके साथ बदसलूकी कर अभद्र व्यवहार किया । वहीं 4 गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए और एक गाड़ी में जली हुई लकड़ी डालकर जलाने का प्रयास किया गया। वहीं दुसरी और विधायक आदेश चौहान ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया है |