ग्रामीणों की शिकायत पर खनन विभाग ने किया खनन खान का निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – बागेश्वर

बागेश्वर तहसील अंतर्गत दूंगापाटली में ग्रामीणों की शिकायत पर खनन विभाग व राजस्व उप निरीक्षक टीम ने दूंगापाटली में चल रही एक खान का निरीक्षण किया तो वहां पर काफी कमियां पाई गई। कौशल्या नदी में मलबा पाया तो कई स्थान पर खान क्षेत्र से बाहर खनन करना पाया गया।

ढूंगापाटली के ग्रामीण व ग्राम प्रधान लंबे समय से ढूंगा में रात में जेसीबी चलाने व कौशल्या नदी को प्रदूषित करने की शिकायत कर रहे थे। जिस पर उपजिलाधिकारी व खान विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक व खान विभाग के कर्मचारियों ने खान का निरीक्षण या। ग्रामीणों ने कहा कि खान मालिक रात तक जेसीबी चला रहे हैं जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं जांच टीम ने पाया कि शल्या नदी में भारी मात्रा में मलबा डाला गया है, जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। इसके अलावा खान क्षेत्र में अन्य कमियां पाई गई। वहीं जांच दल समक्ष ग्रामीणों व खान मालिक के बीच समझौता हुआ कि वह नदी में डाला गया मलबा हटाएगा तथा सायंकाल के बाद जेसीबी नहीं चलाएगा। वहीं प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे इसके बाद ही नियमअनुसार उनके स्तर से ही कार्रवाई होगी।