

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप चौधरी

स्थान – रुड़की

रुड़की के सुनहरा में स्थित एक आश्रम के महामंडलेश्वर को डाक के जरिए धमकी भरा पत्र भेजने का मामला सामने आया है, पत्र में जुबेर मालिक इंडियन मुजाहिदीन का नाम लिखा है| पत्र में लिखा गया है कि एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| वहीं महामंडलेश्वर के शिष्य की ओर से हरिद्वार एसएसपी को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है।


बता दें कि रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा में नंद विहार कॉलोनी में महामंडलेश्वर स्वामी यतिंदरानन्द का आश्रम है| उनके शिष्य मोहित शास्त्री ने 16 फरवरी को एसएसपी हरिद्वार को पत्र भेजकर बताया कि 8 फरवरी को डाक द्वारा एक रजिस्ट्री पत्र की प्राप्त हुई| जुबेर मलिक आईएम (इंडियन मुजाहिदीन) के नाम से भेजे गए पत्र में स्वामी यतिंदरानन्द को कहा गया है,

कि उनके द्वारा एक समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई है, इसलिए अब उन्हें बख्शा नही जाएगा, और ऐसे सभी लोंगो की लिस्ट तैयार की गई है इन सभी लोगों को मारा जाएगा। मोहित शास्त्री की ओर से 16 फरवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत गृह सचिव डीजीपी जिलाधिकारी आदि को शिकायत भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है,भेजे गए पत्र में महामंडलेश्वर की सुरक्षा की मांग की है।



