

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- दीपक कुकरेजा

स्थान- रुद्रपुर

ऊधमसिंहनगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी, प्रेमी व उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार व बाइक भी बरामद कर ली है. हत्या के पीछे पत्नी का प्रेम प्रसंग होना पाया गया है।


बता दें, दो दिन पहले पुलभट्टा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है| पुलिस ने अशोक पंडित की हत्या के मामले में उसकी पत्नी, प्रेमी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी की सुबह बरा क्षेत्र में एक युवक का सड़क किनारे शव बरामद हुआ था| शव की शिनाख्त अशोक पंडित के रूप से में हुई थी, जो यूपी के मुजफरनगर का रहने वाला था और वर्तमान में काशीपुर के मंगल बाजार के पास आलू फार्म में रहता था।

जानकारी लेने पर पुलिस को पता चला कि अशोक अपनी बुआ के बेटे की शादी समारोह में 16 फरवरी को किच्छा गया था| जिसके बाद 17 फरवरी की सुबह अशोक पंडित का शव बरा क्षेत्र से बरामद हुआ था। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे | जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया | मृतक के साले ने पुलिस को बताया कि जीजा अशोक शादी की रात किसी बाइक पर बैठ कर जाते हुए दिखे |


जिसके आधार पर पुलिस ने अमित अग्निहोत्री निवासी फतेहगंज बरेली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि अशोक पंडित की पत्नी शिल्पा पंडित से पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है. अशोक पंडित दो साल विदेश में नौकरी करता था लेकिन कोरोना के चलते वह लौट आया, जिसके बाद से दोनों को मिलने में दिक्कतें आ रही थीं | जब अशोक को इस बात का पता चला तो दोनों के बीच अनबन होने लगी, इसी दौरान शिल्पा ने अपने प्रेमी अमित अग्निहोत्री के साथ मिल कर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाया |


आरोपी ने बताया कि जैसे ही पत्नी को पता चला की बुआ के बेटे की शादी है, तो उसने अपने प्रेमी को बताया | जिसके बाद दोनों ने मिल कर अपने एक अन्य साथी अंकित तिवारी के साथ 40 हजार में हत्या करने का प्लान तैयार किया | वहीं 16 फरवरी को शादी समारोह में प्रेमी ने शराब पीने के बहाने उसे बाइक में बैठाया और उसे बरा क्षेत्र में ले गया | जहाँ पर दोनों ने मिल कर अशोक पंडित की चाकुओं से गोदकर हत्या कर शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेक दिया और बरेली लौट गए थे। अशोक पंडित का खून से लतपथ शव मिलने के बाद पुलिस की टीमो का गठन किया गया और पुलिस ने यूपी बॉडर के पास से अमित व अंकित को गिरफ्तार किया | आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल के पास से हथौड़ा व चाकू बरामद किया, साथ ही आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।


