पुलिस ने 128 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – सलीम अहमद

स्थान – रामनगर

रामनगर क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों नशे के अवैध कारोबार अवैध स्मैक की  (खरीद-फरोख्त) की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसकी रोकथाम हेतु पंकज भट्ट एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए जाने के लिए अधिनस्थ पुलिस अधिकारी गणो को निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में जनपद स्तर पर नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु प्रचलित अभियान के अंतर्गत बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के कुशल नेतृत्व में भगवान सिंह महर चौकी प्रभारी पीरुमदारा रामनगर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा सीमांत जनपद उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपद के बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो स्मैक तस्करो प्रवेश निवासी थाना जसपुर व मोहम्मद अनस हसन निवासी मोहल्ला नत्था सिंह को 128 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया,

और स्मैक तस्करी में सम्मिलित मोटरसाइकिल को भी मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किया गया है। दोनों अभियुक्त गणों के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एफ.आई.आर. नंबर 60/2022, धारा-8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं संपूर्ण घटनाक्रम का अनावरण आज बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर द्वारा कोतवाली रामनगर परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया। दोनों अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। गिरफ्तारी पुलिस टीम में बलजीत सिंह भाकुनी, अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 भगवान सिंह, नंदन सिंह नेगी चौकी पीरुमदारा, आरक्षी ना0पु0 नीरज पाल, और आरक्षी ना0पु0 राजाराम थे |