

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – थराली

कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिमलसैण के समीप बनाये जा रहे, मोटरपुल के निर्माण कार्य मे मलबा डंपिंग जोन की बजाय गधेरे में ही डालने पर स्थानीय लोगो ने आपत्ति जताई है| पहले भी बीआरओ की लापरवाही के चलते गांव में लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है| वही बीआरओ अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है, जिससे गांव पर खतरा मंडरा रहा है।


स्थानीय लोग बिसम्बर दत्त, नवीन चंदोला, परमानन्द, भोला दत्त, भुवन चंदोला, हरि दत्त, हरीश चंदोला, विजय चंदोला, लक्ष्मी प्रसाद, संजय चंदोला आदि लोगो का कहना ही गधेरे में ही मिट्टी भरने से गधेरे के प्रवाह को रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि बरसात के समय यह गधेरा उफान पर होता है। लेकिन बीआरओ की देखरेख में बन रहे इस मोटरपुल के निर्माण के दौरान गधेरे के प्रवाह को रोका जा रहा है,

और नियमो को दरकिनार करते हुए इस मिट्टी को यही डंप किया जा रहा है, जिससे भविष्य में गांव को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है | वहीं बीआरओ के कमान अधिकारी एम के सिंह ने कहा कि यहां डंप की गई मिट्टी को पुल निर्माण के दौरान प्रयोग में लाया जाएगा और फिलहाल सहूलियत के लिहाज से उसे यहीं डंप किया गया है ।



